फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय प्रशासन कोर्ट खोलने की तैयारी में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कल शुक्रवार से न्यायालय खुलेंगे। जरूरी मुकदमों की ऑनलाइन सुनवाई शुरू कराने के लिए गुरुवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। जनपद न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ बैठक कर उच्च न्यायालय की गाइड लाइनों के आधार पर कोर्ट शुरू कराने में अधिवक्ता से सहयोग की अपेक्षा की। कोर्ट सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेगी।
विज्ञापन

जिला जज डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना व अन्य न्यायिक अधिकारी एडीजे राजेश चौधरी, प्रथमकांत, रामनेत, सीजेएम डॉ.सुरेश कुमार ने न्यायालय परिसर को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों से युक्त तैयार कराने की योजना को अंतिम रूप दिया। प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी व कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा आठ मई को तैयारियों में शाम तक व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें