ग्राम पंचायत चुनाव के चरणवार हो रहे मतदान में मतों की गिनती के लिए रविवार को जिला निर्वाचन प्रशासन ने गणना केंद्रों का निर्धारण कर दिया। जिला निर्वाचन प्रशासन ने मतों की गिनती का काम 116 कक्षों में कराए जाने की कार्य योजना तय की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित ग्राम पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले की 477 ग्राम पंचायतों में प्रधान व वीडीसी पदों के लिए डाले गए मतों की गणना 13 दिसंबर को कराई जाएगी। प्रथम चरण में शामिल एरवाकटरा ब्लाक की गणना गांधी इंटर कालेज के 12 कक्षों, बिधूना ब्लाक की मतगणना पब्लिक इंटर कालेज के 18 कक्षों में होगी।
वहीं दूसरे चरण में शामिल भाग्यनगर की मतगणना राजकीय इंटर कालेज में होगी। इस ब्लाक की 73 ग्राम पंचायतों के 190 बूथों पर पड़े वोटों की गिनती 16 कक्षों में कराई जाएगी। सहार ब्लाक की 65 ग्राम पंचायतों के मतदान का परिणाम घोषित करने के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के 15 कक्ष निर्धारित किए गए हैं।
तीसरे चरण में शामिल ब्लाक अछल्दा की 61 ग्राम पंचायतों पर पड़े वोटों की गिनती श्री देहाती इंटर कालेज नेबिलगंज, अछल्दा के 18 कक्षों में होगी। वहीं अजीतमल ब्लाक की 68 ग्राम पंचायतों के वोटों की गणना जनता इंटर कालेज अजीतमल के 14 कक्षों में होगी। चौथे चरण में शामिल औरैया सदर की 95 ग्राम पंचायतों में आगामी 9 दिसंबर को होने वाले मतदान के दौरान डाले गए वोटों की गणना शहर के तिलक इंटर कालेज के 23 कक्षों में होगी।
प्रशिक्षण आज
औरैया। आगामी 13 दिसंबर को होने वाली ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न होगा। जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेंद्र सिंह ने दी है।
ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 की मतगणना संपन्न कराने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके लिए नामित किए कुल सात मतगणना केंद्रों के 152 कक्षों में मतों की गिनती की जाएगी।
अशोक कुमार सिंह
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
ग्राम पंचायत की मतगणना
---------------------------------------------------------
चरण ब्लाक न्याय पंचायत गणना केंद्र एआरओ टेबिल
---------------------------------------------------------
प्रथम एरवाकटरा 06 श्री गांधी इंका. एरवाकटरा 12 36
-- बिधूना 10 पब्लिक इंका. बिधूना 18 54
द्वितीय सहार 08 स्वामी विवेकानंद इंका. सहार 15 45
-- भाग्यनगर 13 राजकीय बालिका इंका. दिबियापुर 16 48
तृतीय अछल्दा 10 श्री देहाती इंका. अछल्दा 18 54
-- अजीतमल 13 जनता इंका. अजीतमल 14 42
चतुर्थ औरैया 15 तिलक इंटर कालेज, औरैया 23 69