फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप, धरना जारी

Sun, 19 Jul 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -34- धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी। स्रोत:संगठन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका में भ्रष्टाचार व शहर की बदहाली का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना सदर तहसील में चल रहा है।
विज्ञापन

धरने में संगठन के पदाधिकारियों ने कोठी पेंच कपास स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा होने का आरोप लगाया। बताया कि न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर नगर पालिका के संरक्षण में निर्माण कराया जा रहा है। धरने में किसानों ने भी अपनी जमीनों पर भूमाफिया द्वारा किए जा रहे कब्जों की शिकायतें दर्ज कराईं।
इसके अलावा शहर में जगह-जगह जलभराव, बदहाल और टूटी सड़कें तथा खुले नाले भी धरने का मुद्दा बन गए। धरने में रमेश चंद्र शर्मा, रामलखन पोरवाल, अनुरुद्ध सिंह, लवी शुक्ला, अरविंद तिवारी, गोपाल गुप्ता, अंकित मिश्रा सहित किसान व अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें