फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का रिकार्ड टूटा 164 संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में अब तक के कोरोना संक्रमितों को रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। सर्वाधिक 164 संक्रमित मिलने और एक युवक की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस माह तीसरे संक्रमित की मौत हुई है। मृतक के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, लेकिन परिजन नहीं मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अब जिले में कुल एक्टिव केस 428 हो गए हैं। शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत कानपुर में अस्पताल में हुई है। इसकी जानकारी कानपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने फोन पर दी। जानकारी मिलने पर मृतक के घर स्वास्थ्य टीम को भेजा गया, लेकिन परिजन घर पर नहीं मिले।
इसके कारण मृतक के बारे में अधिक जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। जिले में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 50 जा पहुंची है। बताया कि नारायनपुर निवासी कोरोना संक्रमित के मरने की पुष्टि तो हुई है लेकिन अभी इसका कोविड-19 के पोर्टल पर जिक्र नहीं है। बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में सबसे अधिक दिबियापुर स्थित गेल गांव के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के कारण सैंपलिंग बढ़ी
बुधवार को अचानक संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। हालांकि इसका कारण विभागीय अधिकारियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण बढ़े सैंपलों को बताया है। संक्रमितों की सूची डाउनलोड होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमण को नियंत्रण करने और संपर्कियों व परिजनों के सैंपल लिए जाने के लिए बार-बार बैठकें कीं। जिलाधिकारी भी फोन पर बार-बार सीएमओ से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें