फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में देरी बढ़ा रही कोरोना संक्रमण की गति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना की जांच रिपोर्ट में देरी से भी संक्रमण की गति बढ़ रही है। जिले में आरटीपीसीआर की 1100 रिपोर्ट आना बाकी है। जिनके सैंपल लिए जा रहे हैं, वह लोग अपने को निगेटिव मान बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित काफी लोग घरों पर ही इलाज कर रहे हैं। इनमें से काफी संख्या में लोगों ने एंटीजन जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई, इसके बाद उनका आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
कुछ तो एंटीजन में निगेटिव आने के बाद आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो कोरोना संक्रमित लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। जिले में 1100 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट सैफई और लखनऊ से आनी है। आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट न आने तक लक्षण वाले मरीज घूमते रहते हैं, इससे खतरा बढ़ रहा है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट तीन से चार दिन में आ रही है। जांच कराने वाले लोगों को लक्षण देख सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें