फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मौत के बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम, 26 के लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। लछियामऊ में एक माह में 28 लोगों की बुखार से मौत होने की खबर पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया। सोमवार को सहार सीएचसी अधीक्षक राकेश सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। 26 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक सहार के गांव लछियामऊ में एक माह से बुखार का प्रकोप है। किसी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो कोई तेज बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 30 दिन में 28 लोगों की बुखार से मौत हुई है। सोमवार को इस खबर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर में गांव पहुंची। टीम ने गांव लछियामऊ का निरीक्षण कर मरीजों की जांच की।
टीम में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कटियार ने ग्रामीणों को समझाया कि सभी लोग मास्क लगाकर रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। जो लोग बीमार हैं, वह जांच करवाएं। गांव में रोगियों को बुखार, सांस में तकलीफ व जुकाम संबंधी दवाएं दी गईं। टीम के साथ अनुज कुमार, हरिओम, वंदना सिंह, सीमा राठौर ,ममता देवी व मालती देवी आदि कर्मचारी मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया जांच न करवाने वाले ग्रामीणों की जानकारी एसडीएम बिधूना राशिद अली को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें