फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू नुस्खे आजमाएं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद अहम भूमिका निभा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए रोग प्रतिरोधिक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. कप्तान सिंह का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घर की रसोई में मौजूद मसाला रामबाण हैं। मसालों में सोंठ 50 ग्राम, छोटी पीपर 30 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, दालचीनी 100 ग्राम, तेजपत्ता 50 ग्राम, लौंग 20 ग्राम व मुलेठी 50 ग्राम शामिल कर लें। सोंठ और मुलेठी को कूटकर व तेजपत्ते के डंठल तोड़कर तथा छोटी इलायची को छिलका सहित उक्त सारी सामग्री को दरदरा पीस लें। जब भी चाय बनाएं या दूध पकाएं, इस पाउडर को एक चम्मच जरूर डालें।
साथ में तुलसी, अदरक और हल्दी भी डालें। उनका कहना है कि खाने में तरल और गर्म पदार्थ जैसे सूप इत्यादि का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। सब्जी में देशी पका लाल टमाटर, सहजन (मुनगा), मूंग दाल, परवल, तरोई, सोयाबीन, पनीर, करेला आदि को प्राथमिकता दें। साथ ही सफेद नमक के स्थान पर सेंधा या काला नमक तथा चीनी के स्थान पर पुराना गुड़ या शहद का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।
विज्ञापन

कोरोना उपचाराधीन को गाढ़ा सूप बेहद जरूरी
कोरोना रोगी को टमाटर और मुनगा के गाढ़े सूप में जीरा व सौंफ भूनकर, काला नमक व काली मिर्च डालकर दिन में दो बार दें। इसके अलावा मांसाहारी व्यक्ति अंडा और चिकन या मटन सूप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें