फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

152 ने जीती जंग, 44 नए केस मिले 16-58-35

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से जिले में दो महिलाओं की मृत्यु हुई और 44 नए रोगी मिले हैं। शहर के मोहल्ला नरायनपुर दिबियापुर रोड निवासी 60 वर्षीय महिला और इटावा की नगला शुभान निवासी 77 वर्षीय महिला की कोविड अस्पताल में मौत हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जिले में 44 नए संक्रमित केस मिले है।
विज्ञापन

जिससे अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9754 हो गई है। जबकि कोरोना संक्रमण से 152 मरीजों ने जंग जीती। अब जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8156 हो गई है। कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या शनिवार दोपहर तीन बजे तक किसी भी मरीज की मृत्यु न होने से संख्या 142 रही। अब जिले में एक्टिव केस 1368 रह गए हैं। जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 256 जा पहुंची है। जिले के बाहर के 18 कोविड अस्पतालों में जिले के गंभीर संक्रमित 32 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि जिले के कोविड एल-टू अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या 29 हो गई है।
होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 1504 हो गई है। लखनऊ लैब से अब 949 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
जल्द ही जिले में संक्रमण नियंत्रण में होगा। बताया कि संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों के सैंपल विशेष तौर पर लिए जाने के निर्देश स्वास्थ्य टीमों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

तकनीक सहायक की कोरोना से मौत
औरैया।। भाग्यनगर ब्लॉक में कार्यरत तकनीकी सहायक प्रदीप गुप्ता निवासी बेहन टोला की कानपुर स्थित नारायणा अस्पताल में उपचार के दौरान 10 मई को मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें