फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा बढ़ाने वाले फल नीबू और सेब का करें सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना से ठीक हो चुके ज्यादातर रोगियों के शरीर में कमजोरी और थकान की शिकायतें मिल रहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि रोगियों को ऊर्जा बढ़ाने वाले मौसमी फलों का सेवन करना जरूरी है। जिससे उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. अनूप ने बताया कि चिकित्सक की सलाह के बिना मेडिकल स्टोर से दवा नहीं खरीदें और न ही सेवन करें। यह नुकसानदायक हो सकता है। भोजन में उपयुक्त कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को शामिल करना जरूरी है। आर्गेनिक शहद और नीबू के साथ गर्म पानी का सेवन भी किया जा सकता है। यह शारीरिक थकान को दूर कर शरीर को राहत पहुंचाने का काम करेगा। कोरोना की वजह से होने वाली सूखी खांसी की समस्या से भी निजात पाने के लिए आयुष का घरेलू उपचार कारगर है। तुलसी के पत्तों के साथ गर्म पानी पिएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। शर्करा युक्त पेय, शराब और काफी के सेवन से बचें। इससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। दिन में दो से तीन बार मुंह से भाप लेना भी इससे निजात दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
फल और सब्जियों के इस्तेमाल करने से पहले कुछ देर के लिए पानी में भिगो देना चाहिए। फल और सब्जियों से वायरस के फैलने का भ्रम न पालें, फल और सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह से धो सकते हैं।
विज्ञापन

भोजन में जीरा, लहसुन, हल्दी है फायदेमंद
चिकित्सकों का कहना है कि भोजन में हल्दी, धनिया, जीरा, लहसुन का प्रयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा दूध में हल्दी मिलाकर पीना, गुनगुना पानी और हर्बल चाय, काढ़ा पीकर भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही योग, ध्यान और प्राणायाम का भी सहारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें