फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6328 लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मंगलवार को जिले भर में टीकाकरण अभियान जारी रहा। इस दौरान 6328 लोगों का टीकाकरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में 115 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर 6328 लोगों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में क्लस्टर अभियान के तहत भी टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीसरे लहर के आने की संभावना दिखाई दे रही है।
इसको लेकर जिले की अधिक से अधिक आबादी को टीकाकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। वैक्सीन जिले के मांग के अनुरूप नहीं मिल पा रही है। इसके चलते स्लॉट अब लगातार नहीं बनाए जा रहे हैं। जिले में मौजूद रहने वाली वैक्सीन के आधार पर ही स्लॉट बनाए जा रहे हैं। सिर्फ आठ जुलाई तक के स्लॉट बनाए गए हैं। यदि आठ जुलाई को टीकाकरण के बाद वैक्सीन बचती है या फिर वैक्सीन उपलब्ध होती है। उसी आधार पर आगे के स्लॉट तैयार किए जाएंगे। वैक्सीन न होने पर अभियान पर ब्रेक लगाना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें