फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार की मौत, सात ही संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से रविवार को जिले में चार की मौत हो गई। जबकि आरटी पीसीआर की आई रिपोर्ट में कुल सात लोग ही संक्रमित मिले हैं। जिससे जिले में मरने वालों की संख्या 162 जा पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही अब पोस्ट कोविड मरीजों की निगरानी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है लेकिन मौतें लगातार हो रही हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है। कुछ मरीज तो ऐसे हैं जो कोरोना की जंग जीतने के बाद पोस्ट कोविड के चलते जिंदगी की जंग हार रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी भी निगरानी करने में जुटा है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहीं, आरटी पीसीआर की जांच में सात लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को होमआइसोलेशन व अस्पतालों में रह कर इलाज कराने वाले 40 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 9248 हो गई है। जिले में अभी 649 एक्टिव केस है।
सीएमओ ने बताया कि लगातार टीमें को जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश हैं। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के बेहतर इलाज के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। ब्लैक फंगस और तीसरी लहर को लेकर सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें