फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले बाजारों में कोविड नियमों की अनदेखी हो रही है। दुकानों पर ग्राहक से लेकर दुकानदार तक न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, नहीं मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। सड़कों पर भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो यह लापरवाही लोगों को मुश्किल में डाल सकती है।
विज्ञापन

सहालग के चलते इन दिनों बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों की भीड़ सुबह से ही दुकानों पर देखी जा रही है। बाजारों में भीड़ पूरे दिन रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं देखने को मिल रहे हैं।
अधिकारी भी नियमों का पालन नहीं करा रहे हैं। भीड़ में पुरुषों की तुलना में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। उधर, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क भी लगाना चाहिए। लोगों की लापरवाही से परिणाम घातक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें