औरैया। शुक्रवार को कोरोना का चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई, चार लोग संक्रमित मिले। 21 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 3313 संक्रमित सामने आए हैं। 3116 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 154 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कानपुर के जीएसवीएम अस्पताल में जिले के कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। 23 नवंबर को संक्रमित मरीज भर्ती हुआ था। शहर के मोहल्ला रुहाई निवासी 61 वर्षीय की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के बाद जिले के अब मरने वालों की संख्या 43 जा पहुंची है। वहीं जिले में एक हॉटस्पाट घोषित किया गया है। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 56 जा पहुंची है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को आरटीपीसीआर के 713, ट्रू-नॉट के दो और एंटीजन के 806 सैंपल लिए हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 57471 सैंपल लिए जा चुके हैं। सैफई लैब से अब 2308 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली में तीन संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि होम आइसोलेशन में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 129 जा पहुंची है।
शहर के मोहल्ला बनारसीदास में एक, सदर ब्लाक के गांव जसवंतपुर में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज में एक, गांव चपटा में एक संक्रमित मरीज मिला है।