फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, 15 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार को एक महिला संक्रमित की सैफई में मौत हो गई। 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब एक्टिव केस 214 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 3250 हो गई है। चार संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2994 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय महिला की सैफई में मौत होने से मरने वालों की संख्या अब 42 पहुंच गई है। संक्रमण को देखते हुए जिले में छह नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 64 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आरटीपीसीआर के 824, ट्रू-नॉट का एक और एंटीजन के 705 सैंपल लिए। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 82303 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 78196 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सैफई लैब से अब 2204 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या आठ है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 181 हो गई है।
विज्ञापन

भाग्यनगर ब्लाक के गांव गेलगांव दिबियापुर में पांच, एनटीपीसी में एक, औरैया शहर के मोहल्ला ठठराई में दो, पढ़ीन दरवाजा में एक, सदर ब्लाक के गांव सेंगनपुर में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव असेनी में एक, रुंधा में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव रुपपुर में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव ऐरवापछेला में एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें