फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से संक्रमण लाने वाले किए जाएंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही जिले के अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आई हैं। आला अफसरों ने दिल्ली से आने वाले यात्रियों की जांच की रूपरेखा बनाई है। बस अड्डों और स्टेशन पर उनकी जांच के साथ ही सैंपल भी लिए जाएंगे। हालांकि बसों से आने वाले यात्रियों की जांच में समय रोड़ा बन रहा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा है। गुजरात और दिल्ली में इसका फैलाव ज्यादा है। वहां से आने वाले लोग संक्रमण भी लेकर आ सकते हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। दिल्ली से आने वाली बसों के यात्रियों की जांच के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। एआरएम से बात कर सभी यात्रियों की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसमें सबसे बड़ा रोड़ा समय को लेकर आ रहा है। दिल्ली से आने वाली अधिकतर बसें तड़के चार बजे से आनी शुरू हो जाती हैं, लगभग सभी बसें सुबह सात बजे तक आ जाती हैं। इससे इतनी जल्दी शिविर लगाना कठिन है। बसों में यात्रियों का डाटा भी नहीं होता कि बाद में घरों में जाकर जांच की जा सके। वहीं, स्टेशन अधीक्षक से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के समय के बारे में जानकारी मांगी गई है। स्टेशन पर शिविर लगाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें