फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मरीज मिले, 14 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में चिकित्साकर्मी समेत 20 कोरोना संक्रमित मिले और 14 ने बीमारी से जंग जीती है। अभी तक 3112 संक्रमित सामने आए हैं। 2857 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 39 हैं। अब एक्टिव केस 216 हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमों ने सैंपलों की संख्या में बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 20 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। बताया कि जिले में चार नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 63 हो गई है। जिले में आरटीपीसीआर के 1069, ट्रू-नेट के छह और एंटीजन के 826 सैंपल लिए गए हैं। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या 10 है, जबकि 188 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक 75784 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए हैं। जिसमें 71727 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में तीन, गोविंद नगर में एक, आवास विकास में एक, यश प्लाजा में दो, जिला चिकित्सालय में एक, सदर ब्लाक के गांव जनेतपुर में दो, बखरिया में एक, बकारपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के गेलगांव में दो, दिबियापुर में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव ऐरवाटीकुर में दो, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र के गांव सेऊपुर में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव याकूबपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही जालौन जिले का एक संक्रमित भी जिले में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें