फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और लखनऊ से आने वाली बसें हुईं सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण को लेकर रोडवेज डिपो के अधिकारी व कर्मचारी गुरुवार को सतर्कता बरतते नजर आए। विशेष रुप से दिल्ली और लखनऊ से आने वाली बसों को सैनिटाइज किया गया। साथ ही बसों के रवाना होने से पहले यात्रियों को संक्रमण के प्रति जागरूक किया। अमर उजाला ने 19 नवंबर के संस्करण में दिल्ली से आने वाली बसों को सैनिटाइज न कराने के बाबत प्रमुखता से छापा है। खबर छपने के बाद रोडवेज प्रशासन जागा और गुरुवार को बसों को सैनिटाइज कराया गया। डिपो परिसर में प्रतीक्षालय में बैठने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह दिल्ली से लौटीं बसों की सवारियां उतरते ही पीपीई किट में मौजूद कर्मचारी ने बस को अंदर व बाहर सैनिटाइज किया। साथ ही बसों को धुलवाया गया।
यही स्थिति लखनऊ से आने वाली बसों की भी रही। लोकल रूटों की बसें जब डिपो के अंदर पहुंचीं तो उन्हें भी समय मिलने पर सैनिटाइजेशन का काम किया गया। वहीं डिपो से बसों के रवाना होने से पहले संबंधित बस के परिचालक ने यात्रियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी। हालांकि सवारियों की संख्या को देखते हुए दो गज की दूरी का पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें