फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 पॉजिटिव मिले, सात ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में 24 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं सात मरीजों ने बीमारी से जंग जीती। अभी तक 2889 संक्रमित सामने आए हैं। 2666 स्वस्थ हुए हैं। 36 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 187 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 24 नए कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को आरटीपीसीआर के 809 और एंटीजन के 365 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 1994 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या अब 147 रह गई है।
उधर, शहर के मोहल्ला नारायनपुर में दो, ओमनगर में दो, होमगंज में एक, पुलिस लाइन में एक, मंडी समिति में एक, प्रवीन शॉप में एक, भारतीय बालिका विद्यालय में एक, सदर ब्लाक के गांव शहबदिया में एक, जैतपुर में एक, भाग्यनगर ब्लाक के कस्बा फफूंद में एक, गांव बहादुर में एक, कस्बा अजीतमल के टीचर्स कालोनी में एक, चकसत्तापुर भदसान में एक, बिधूना ब्लाक के कस्बा बेला में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक के सीएचसी में एक, गांव किरचियापुर कुदरकोट में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के कस्बा सहार में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साथ ही जालौन जिले का एक संक्रमित मरीज भी जिले में मिला है।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के एक प्रवक्ता को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यही नहीं कोरोना संक्रमण से उनका पूरा परिवार भी गिरफ्त में आ गया है। प्रवक्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी होते ही लोगों ने उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है। प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें डीएलएड परीक्षा के दौरान संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें