फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के दिशा निर्देशों का हर हाल में हो पालन - जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि एनजीटी के निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाए। पराली आदि जलाने की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में संबंधित विभागीय अधिकारी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिले में चलने वाले सभी ईंट भट्टों की सूचना उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पर्यावरण के प्रति प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग नगर विकास आदि विभागों द्वारा अपशिष्टों का बेहतर निपटान किया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने सभी संबंधित विभागों से कहा कि वे पौधरोपण से संबंधित रखरखाव, जियो टैगिंग आदि की समीक्षा अपने स्तर से करें। सभी विभाग इसकी रिपोर्ट वन विभाग को भेजें। इस दौरान उपनिदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें