फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 ने जीती जंग, 17 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में 17 कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना की चपेट में 24 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अभी तक 2674 संक्रमित सामने आए हैं। 2464 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 33 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 177 हैं। मंगलवार को राहत के बाद बुधवार को जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ गई। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जिले के बाशिंदों से कोरोना संक्रमण से सजग रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 958 सैंपल लिए। इसमें जिसमेंआरटीपीसीआर के 674, ट्रू-नेट के दो और एंटीजन के 262 सैंपल लिए गए। अब तक 55614 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए जा चुके हैं। 52223 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
सैफई लैब से अब 1716 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा जिले में अभी तक ट्रू-नेट के 1860 और एंटीजन के 43844 सैंपल लिए जा चुके हैं। एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या चिचौली जिला अस्पताल में आठ संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। 145 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गढ़ैया में एक, सत्तेश्वर में एक, गांव सरैया में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव माखनपुर में दो, बिनपुरापुर में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के आर्यनगर व अजीतमल में दो, अजीतमल में एक, गांव आदमपुर में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र में एसडीएम आवास के पास एक, तिलक नगर बिधूना में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव ऐरवाटीकुर में एक, गांव उमरैन में एक, अछल्दा ब्लाक क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अछल्दा में दो संक्रमित मरीज मिले है। इनके अतिरिक्त एक और संक्रमित मरीज जिले में मिला है, जिसका पता स्पष्ट नहीं हो सका है।
बुधवार को जिले में एक नया हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया है, जबकि नौ क्षेत्रों को विलोपित किया गया। अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या घटकर 59 रह गई है। अब तक 579 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट बनाया जा चुका है, जिसमें 520 क्षेत्र विलोपित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें