फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 ने जीती जंग, सात नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण फिलहाल थमता दिख रहा है। मंगलवार को सात संक्रमित मिले। 30 मरीज बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी तक 2657 संक्रमित सामने आए हैं। 2440 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 184 रह गए हैं। मरने वालों की संख्या 33 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 886 सैंपल लिए। आरटीपीसीआर के 689 सैंपल, ट्र-नेट के पांच और एंटीजन के 194 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के 54940 सैंपल लिए गए, जिसमें 52067 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 1262 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक ट्रू-नेट के 1585 सैंपल, एंटीजन के 43562 सैंपल लिए गए हैं। बताया कि एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली में कुल आठ संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। होम आइसोलेशन में 153 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है।
मंगलवार को जिले में दो नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। जबकि छह क्षेत्रों को विलोपित किया गया। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 67 रह गई है। बतादें कि जिले में अब तक 578 क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित किए जा चुके है। जिनमें 511 क्षेत्रों को विलोपित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय में एक, शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में दो, गांव पुरवा रहट में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव कुदरकोट में एक संक्रमित मरीज मिला है। जबकि इसके अलावा कानपुर देहात और कानपुर नगर के एक-एक संक्रमित मरीज जिले में मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें