फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पाठशाला के प्रसार के लिए लगेंगे फ्लैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोविड-19 के कारण स्कूल और कालेज बंद होने का असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और परीक्षाओं पर पड़ा है। अब जागरूकता के अभाव में मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला की ऑनलाइन पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। शासन ने मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले की 477 ग्राम पंचायतों में दो फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं गांव में अभिभावकों को पंफलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन प्रेरणा को लेकर तैयार कराए गए फ्लैक्स प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लगे नजर आएंगे। इन फ्लैक्स पर अभिभावकों व बच्चों से मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला से जुड़कर दूरदर्शन, आकाशवाणी, दीक्षा एप व व्हाट्सएप से कराई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए अपील की गई है। बच्चों को प्रतिदिन ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए आग्रह में एक भी पाठ न छूटने पाए इसके लिए सहयोग मांगा गया है। यही नहीं अभिभावकों से बच्चों के साथ समय बिता कर अध्ययन कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है।
बीएसए चंदना राम इकबाल ने बताया कि स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने निर्देश जारी कर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दो फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए हैं। एक फ्लैक्स कोटेदार की दुकान पर और दूसरा ग्राम सभा के किसी प्रमुख स्थल पर लगाए जाएंगे जहां हर छात्र-छात्रा एवं उसके अभिभावक को एक-एक पंफलेट वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें