फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना में भी %कोरोना’

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वैश्विक महामारी कोविड-19 ने देश में आम जनजीवन से लेकर विकास के पहिये तक को ही अवरुद्ध नहीं किया, बल्कि इसी वजह से घरों में शहनाई भी नहीं बजी। कोरोना ने सामूहिक विवाह योजना में भी व्यवधान डाला है। जिला समाज कल्याण विभाग में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सात ब्लॉकों से कुल 36 आवेदन आए हैं, जबकि नगर निकायों से एक भी आवेदन नहीं मिला है। बजट के लिए फाइल शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वर्ष 2017-18 में शुरू हुई थी। जिसमें समाज के निर्धन और असहाय तबके के परिवारों की शादी एक ही मंडप के नीचे करने की थी। योजना के तहत शादी करने वाले जोड़ों को 51 हजार की मदद दी जाती है। इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते मेें, दस हजार रुपये का सामान, छह हजार आयोजन के लिए देने का प्रावधान है।
योजना के पहले वर्ष 2017-18 में विलंब होने से 48 शादी ही हुई थी, लेकिन 2018-2019 में 283 और 2019-20 में 311 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वैवाहिक बंधन में धूमधाम से सार्वजनिक कार्यक्रम में बंधे। मार्च में कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने का असर सामूहिक विवाह योजना पर पड़ा। वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत समाज कल्याण में बजट जारी नहीं हो सका है। इस योजना की साइट भी अक्सर बंद रहने से आवेदन भी प्रभावित हो रहे हैं। आलम यह है कि अभी तक मात्र सात ब्लॉक से 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका परिषद औरैया, दिबियापुर, अछल्दा, फफूंद, अजीतमल, अटसू, बिधूना नगर पंचायत से अभी सामूहिक विवाह योजना का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
कोविड-19 के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रभावित हुई है। इस पर अपेक्षित आवेदन कार्यालय को प्राप्त नहीं हो सके हैं। साइट में भी बंद-खुलने की समस्या आ रही हैं। जिले के सात ब्लॉकों से 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बजट के लिए फाइल शासन भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-आवेश कुमार, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें