फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और संक्रमित की मौत, 74 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को संक्रमण की चपेट में सैफई में एक की मौत हो गई। 74 नए संक्रमित मिले। यह अभी तक की सबसे ज्यादा संख्या रही। कोरोना से अभी तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों में अब तक सबसे अधिक 74 मरीज मंगलवार को मिले हैं। अभी तक 2070 संक्रमित सामने आ चुके हैं। मंगलवार को 20 मरीजों के ठीक होने से जिले में ठीक होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 1656 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 394 हो गए हैं। मंगलवार को जिले के निवासी कोरोना संक्रमित की मृत्यु सैफई में हुई।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 1109 सैंपल लिए, जिसमें आरटीपीसीआर के कुल 461 और एंटीजन के कुल 648 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 39358 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें 37219 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक ट्र-नेट के 1764 सैंपल लिए जा चुके हैं। जबकि एंटीजन के 31069 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में कुल 19, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी में कुल 16 और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100शय्या जिला चिकित्सालय चिचौली अस्पताल में दो संक्रमित मरीज भर्ती है। जबकि जिले में 322 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
मंगलवार को 10 नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए। अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 114 हो गई है। जिले में अब तक 436 हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को हिदायत दी है कि बिना वजह घरों से बाहर न निकलें। कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें