औरैया। कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली सैंपलों की रिपोर्ट में 43 कोरोना पॉजिटिव मिले। सैफई में भर्ती जिले के एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक कोरोना की चपेट में आकर 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संक्रमित मरीजों के परिजनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही उन बाजारों पर ध्यान दिया जाए, जहां अधिक भीड़भाड़ हो रही है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी तक 1869 संक्रमित सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को अछल्दा के गांव नगला हजारी निवासी 35 वर्षीय युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 58 मरीज ठीक होने से स्वस्थ होने वाली मरीजों की संख्या 1518 पहुंच गई है। अब एक्टिव केस 332 है। एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में 13, एल-वन कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में सात और एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली में तीन संक्रमित मरीज भर्ती है। जबकि 265 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 37363 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 33870 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। आगरा लैब से अब कुल 2377 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। बताया कि शुक्रवार को जिले में स्वास्थ टीमों ने कुल 1209 सैंपल लिए। जिसमें ट्रू नॉट के दो, एंटीजन के 664 और आरटीपीसीआर के 543 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में कोई नया हॉटस्पाट क्षेत्र घोषित नहीं किया गया। जिले में 118 एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्र हैं। जिले में अब तक एंटीजन के 28919 और ट्रू-नॉट के 1761 सैंपल लिए जा चुके है।
यहां मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला विधीचंद में एक, गोविंद नगर में चार, नरायनपुर में तीन, बनारसीदास में एक, बदनपुर में एक, तिलक नगर में एक, ब्रह्मनगर में एक, सत्तेश्वर में एक, जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक, 100 शय्या जिला अस्पताल में एक, गुरुहाई मोहल्ला में एक, गांव कखावतू में एक, भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के कस्बा दिबियापुर के केके पुरम में दो, एचडीएफसी बैंक दिबियापुर में दो, थाना दिबियापुर में एक, गांव ककोर में एक, कटरा हेमनाथ फफूंद में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव बल्लापुर में दो, सीएचसी अजीतमल में एक, अजीतमल में एक, मुरादगंज में एक, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव बिझाई बड़ी में दो, तैयापुर में एक, बर्रू में एक, कंचौसी में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के गांव बेला में एक, कन्नपुर राठपुर में एक, बिधूना में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक के गांव नगला पहाडी में पांच और अन्य स्थानों में पुरवा गना मटेरा में एक संक्रमित पाया गया है।