फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी समेत19 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में दिबियापुर थाने के तीन पुलिसकर्मी समेत 19 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दो व्यक्ति मैनपुरी के भी शामिल हैं, जो यहां रिश्तेदारी में आए थे। यह जानकारी जिले के अधिकारियों ने मैनपुरी जिला प्रशासन को दे दी है। वहीं, आठ संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

बिधूना ब्लाक में जवाहर नगर में चार, बेला रोड पर एक, मसूदपुर में एक, मल्हौसी में एक, अछल्दा ब्लाक के गांव औंतों में तीन, रामगढ़ में एक, सहार ब्लाक के गांव असेनी में एक, कंचौसी में एक, भाग्यनगर ब्लाक में थाना दिबियापुर में तीन, फफूंद चौराहा दिबियापुर में एक, अन्य में मैनपुरी के दो बाहरी पॉजिटिव केस मिले हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में नए 19 संक्रमित मिले हैं। अभी तक 1321 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 1072 लोग स्वस्थ हो गए हैं। दस लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आगरा लैब से आईं आरटीपीसीआर सैंपलों की तीन रिपोर्ट औैर एंटीजन की 16 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य टीमों ने 992 सैंपल लिए। इसमें आरपीटीपीसीआर के 456, ट्र नाट के 11 और एंटीजन के 252 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल आरटीपीसीआर के 30912, ट्रू नाट के 1585 और एंटीजन के 21526 सैंपल लिए गए हैं। बताया कि कोविड एल-वन दिबियापुर में तीन, पीबीआरपी एकेडमी अटैच एल-वन में 27 और 100 शय्या चिचौली एल-टू अस्पताल में चार संक्रमित मरीज भर्ती हैं। अन्य संक्रमित मरीज बाहरी जिले के है, जिन्हें उनके गृह जनपद भेजा गया। जिले के कुछ संक्रमित मरीज जिले के बाहर प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। होम आइसोलेशन में कुल 205 संक्रमित मरीजों को रखा गया है।
शुक्रवार को 15 नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए हैं। जबकि नौ क्षेत्र मुक्त किए गए हैं। अब तक जिले में 310 क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में हिदायत दी गई है कि लोग बिना वजह घर से बाहर न घूमें। कोविड नियमों का हर हाल में पालन करें। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें