फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन के 746 सैंपलों में आए 16 पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में रविवार को चलाए गए अभियान में एंटीजन टेस्ट में 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शहर में प्राइवेट अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को आगरा लैब से सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर एंटीजन टेस्ट लिए गए हैं। इसमें 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि पहले से संक्रमित 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस 247 हो गए हैं। जिले में अभी संक्रमित से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या नौ है। जिले में कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 879 हो गई है। जिले में आज कुल 1215 सैंपल लिए गए। जिसमें 452 आरटीपीसीआर 452, ट्रू नाट के 17, एंटीजन 746 सैंपल लिए गए। सीएमओ डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा लैब में अब कुल 1563 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। बताया कि जिले में अब तक आरटीपीसीआर के कुल 28803 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 26514 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
वहीं, जिले में आज छह नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए। आज छह क्षेत्र विलोपित हुए। जिले में अब कुल हॉटस्पॉट क्षेत्र 92 रह गए हैं। जिले में अब तक 267 क्षेत्र हॉटस्पॉट बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें