फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्कियों की तलाश करने पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना फफूंद में दो और गल्ला मंडी निवासी एक युवक शनिवार को पाजिटिव पाए जाने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम होमगंज और थाना पहुंची। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जानकारी की। जहां संक्रमित युवक के काफी दिनों से घर न आने की जानकारी देने पर बाजार बंदी को आशंकित व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार शाम आयी कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में फफूंद कस्बे के होमगंज गल्ला मंडी निवासी एक युवक सहित फफूंद थाने के दो सिपाहियों के पॉजिटिव आने से कस्बे में हड़कंप मच गया था। संक्रमित युवक के मुख्य बाजार निवासी होने से व्यापारी वर्ग दोबारा मार्केट बंद होने की आशंका से चिंतित थे। चूंकि कई दिनों पहले मुहल्ला बर्कीटोला में 10 संक्रमित मिलने पर बाजार बंद रहा था।
रविवार को संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जानकारी करने उसके गल्ला मंडी स्थित आवास पर पुलिस व स्वास्थ्य टीम को परिजनों द्वारा जानकारी दी गयी कि काफी दिनों से युवक घर नहीं आया था। बाद में स्वास्थ्य टीम ने थाने जाकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें