फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के गाड़ी चालक और सरकारी कर्मचारी समेत 27 पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शनिवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 27 कोराना पॉजिटिव मिले। इसमें एसडीएम की गाड़ी का चालक और सदर तहसील व मुख्यालय के कर्मचारी भी शामिल है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को 27 पॉजिटिव केस आने से जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 969 जा पहुंची है। शनिवार को आए पॉजिटिव में सबसे अधिक भाग्यनगर ब्लाक में 13 केस मिले हैं। शनिवार को पॉजिटिव आने वाले 27 केसों में आरपीसीआर सैंपलों के 13, ट्रू नाट के सात और एंटीजन के सात केस शामिल हैं। इधर 12 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 578 हो चुकी है। एक बाहरी संक्रमित मिलने पर अब जिले के बाहरी संक्रमित केस 14 हो गए हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस 368 हैं। कोविड-19 पोर्टल अब जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ दिखाई देने लगी है। जिसमें ग्वालियर वाले संक्रमित व्यक्ति को अंकित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को कुल 1106 सैंपल लिए गए। जिसमें ट्र नाट के सात, एंटीजन के 490 और आरटीपीसीआर के 609 सैंपल लिए गए। शनिवार की शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जिले में कुल 24860 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 21697 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। अभी सैफई लैब से 2513 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 12 नए हाटस्पाट क्षेत्र बनाए गए। जब कि पांच क्षेत्र हाटस्पाट से बाहर आए। जिसके चलते जिले में अब कुल 97 क्षेत्र हाटस्पाट घोषित हैं। बतादें कि जिले में अब तक 232 क्षेत्र हाटस्पाट बनाए गए थे। जिसमें 135 क्षेत्र हाटस्पाट से बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें