फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य व राजस्वकर्मी समेत मिले 51 पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिले में स्वास्थ्य व राजस्व कर्मी समेत 51 कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक 942 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 11 संक्रमितों के ठीक होने पर अब एक्टिव केस 355 है। जिलाधिकारी ने संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के पोर्टल पर कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ दिखाई जा रही है। जबकि जिले के नौ लोग कोरोना संक्रमण से जान गवा चुके है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में पहली बार एक साथ 51 पॉजिटिव केस मिले। इसके चलते जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 942 जा पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को 11 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए है। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 566 हो चुकी है। जिले में अब एक्टिव केस 355 रह गए हैं। बता दें कि जिले में अब बाहरी जनपद के 13 लोग पाजिटिव आए हैं, जिन्हें उनके जनपदों में स्थानांतरण किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर जिले के कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ दिखाई दे रहे हैं। जबकि जिले में अब तक मरने वालों की संख्या नौ हो चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ठीक होने वालों में सात मरीज 10 दिन होम आइसोलेशन वाले हैं।
सीएमओ डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 1383 सैंपल लेकर कोरोना की जांच की गई। जिसमें ट्रू नॉट के 21, एंटीजन के 552, आरटीपीसीआर के 810 सैंपल लिए गए हैं। बताया कि जिले में अब तक 24251 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें 21136 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। बताया कि सैफई लैब से 2479 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें