फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खुली रहेंगी उवरक व दूध की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन ने कोविड-19 के मद्देनजर प्रत्येक शुक्रवार रात्रि दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जारी करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसानों के बीच खाद, बीज व कीटनाशक की मांग के मद्देनजर छूट दी गई है। खाद, बीज, कीटनाशक तथा आम जनमानस के लिए दूध डेरी खुली शनिवार और रविवार को बंदी में भी रहेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जून-जुलाई में अपेक्षित बारिश नहीं हुई है, लेकिन अगस्त माह में मानसून की बारिश ठीक होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अच्छी बारिश होने के कारण खरीफ फसलों का अच्छादन अधिक होने के कारण किसानों में खाद, बीज और कीटनाशकों की मांग बढ़ गई है। शासन के अपर मुख्य सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी ने लॉकडाउन की अवधि में भी खाद, बीज और कीटनाशकों (थोक/फुटकर) दुकानें खुली रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व जिला कृषि अधिकारियों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश जारी किए है। वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस को दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दूध की डेरी सुबह सात से दस और शाम सात से नौ बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें