फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को बढ़ी कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या, एक्टिव केस हुए 214

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही 22 स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 639 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 419 स्वस्थ हो गए हैं। छह लोगों की जान जा चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 214 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को 18 पॉजिटिव मिलने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 639 हो चुकी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 419 है। इन मरीजों के स्वस्थ होने से जिले में अब एक्टिव केस 214 रह गए है। उन्होंने बताया कि अब तक 19715 लोगों के सैंपल की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 17884 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लैब से अभी 1353 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या छह हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि बुधवार को संक्रमित आए मरीजों को संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। साथ ही कोरोना लक्षण वाले मरीजों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित मरीजों के परिजनों व उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। संक्रमित आए मरीजों के क्षेत्रों को सील करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से मास्क का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अर्चना गौतम ने बताया कि 10 दिन होम आइसोलेट में समय बिताने वाले 22 मरीज बुधवार को स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। बताया कि बुधवार को कुल 1121 सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें ट्रू नॉट के 18, एंटीजन के 543 और आरटीपीसीआर 560 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें