फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 पाए गए संक्रमित, 15 हुए स्वस्थ्य, एक्टिव केस 246

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को 19 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मरीजों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लेने के लिए टीमें रवाना की गईं हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो ही है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।15 संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 533 पहुंच गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 284 है। जिले में अब एक्टिव केस 246 हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुवार को संक्रमित पाए गए अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही उन्हें होम आइसोलेट के नियमों की जानकारी देकर उनका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभागों की टीमों को निर्देशित किया गया है कि वह समय-समय होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित मरीजों की जानकारी फोन पर लेते रहे। जरुरत पडने पर उन्हें संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संक्रमित मरीज के परिजन व संपर्कियों के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई जाए। यही नहीं संक्रमित पाए गए मरीजों के क्षेत्रों को सील करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि गुरुवार को 641 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें ट्रू नॉट सैंपल 34, एंटीजन सैंपल 341 और आरटीपीसीआर सैंपल 266 हैं। बताया कि जिले में अब तक 16935 लोगों की जांच कराई गई। जिसमें 15755 लोगों की कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब में अब 752 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें