फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्वस्थ्य, 18 मिले नए संक्रमित रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुधवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में 18 की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 514 हो गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या चार होने से जिले में अब एक्टिव केस 242 हो गए हैं। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घरों में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 18 नए संक्रमित मरीज जिले में पाए हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 514 जा पहुंची है। इधर, होम आइसोलेट में चल रहे चार संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
अब तक 269 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य टीमों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। बताया कि संक्रमण से बचने के लिए जिलेवासी घरों में रहें, जरुरत पडने पर ही घरों से निकलें। साथ ही घरों से निकलने पर सोशल डिस्टेंस का पालन और मास्क का प्रयोग जरुर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिलाधिकारी ने होम आइसोलेट मरीजों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. शिशिर पुरी ने बताया कि बुधवार को 859 सैंपलों को जांच के लिए लिया गया। जिले में अब तक कुल 16669 सैंपल लिए गए। जिनमें 15713 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। अब 541 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें