फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा संक्रमण 37 नए मरीज संक्रमित, 43 हुए स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आई सैंपल की रिपोर्ट में 37 कोरोना पॉजिटिव मिले। 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें रवाना हो गई हैं। साथ ही वहीं उनके क्षेत्रों को सील किया गया। इसी के साथ अभी तक 482 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसमें 223 मरीज स्वस्थ हुए हैं, दो की जान जा चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 257 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सोमवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में 37 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 482 हो गई है। सोमवार 43 मरीज ठीक हुए हैं। जिसके चलते अब एक्टिव केसों की संख्या 257 हो गई है। जबकि कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या दो ही है। बताया कि संक्रमित आने वाली मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है। साथ ही उनके क्षेत्रों को भी सील करने के आदेश किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार को 473 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई भेजा गया है। अब 473 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि अब तक 16459 सैंपलों की जांच कराई है। जिसमें 15535 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें