औरैया। गुरुवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की संास ली। लगभग एक सप्ताह बाद इतने कम संक्रमित निकले हैं। अब कुल संक्रमित की संख्या 359 पहुंच गई है। इस समय एक्टिव केस 182 और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 174 है। तीन मरीजों की जान जा चुकी है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को आए सैंपल की रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव हैं। इनमें हलवाई खाना का एक 64 वर्षीय, दयालपुर की 17 साल की किशोरी, होमगंज का 48 साल का व्यक्ति और तिलक नगर के 11 और छह साल के दो बच्चे संक्रमित निकले हैं। आज किसी भी मरीज के स्वस्थ होने की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि हॉटस्पॉट एरिया में कोई व्यक्ति बेवजह बाहर घूमता हुआ पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में जब बहुत आवश्यकता हो तभी जाएं, मास्क जरूर लगाएं। कोविड के प्रोटोकाल नियमों का अनुपालन अवश्य करें।
नगर पालिका व नगर पंचायतें सभी हॉटस्पॉट एरिया में नियमित रूप से साफ सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन करती रहें।