फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस 163

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार आई जांच रिपोर्ट में 13 पॉजिटिव मिले हैं, अब एक्टिव केस 163 हो गए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 174 पहुंच गई है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं छह लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग अनलॉक का दुरुपयोग न करें। उसका सही ढंग से पालन करें। बैंकों में जाएं तो मास्क अवश्य लगाएं व सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में जब बहुत आवश्यकता हो तभी जाएं, मास्क जरूर लगाएं। लोग एक दूसरे को भी इस बारे में जागरूक करें। यदि कहीं पर कोई व्यक्ति सर्दी, खांसी, जुकाम बुखार आदि से पीड़ित है तो उसकी जानकारी कंट्रोल रूम में उपलब्ध करवाएं।
सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को 277 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अभी तक 14787 सैंपल लिए गए हैं। 12405 केस निगेटिव आए हैं। 339 पॉजिटिव मिले हैं। 2058 सैंपल की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा है। अभी तक 174 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें