फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को आए 25 पाजिटिव, एक्टिव केस हुए 113

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शनिवार की शाम को मिली जांच रिपोर्ट में 25 पॉजिटिव मिले हैं। अभी तक 281 संक्रमित सामने आ चुके हैं। अब तक 166 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 113 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह चिंता का विषय है। इस बीमारी को हल्के में न लिया जाए। वर्तमान में लॉकडाउन में काफी ढील दी गई है, उसका दुरुपयोग न करें। बैंकों में जाएं तो मास्क अवश्य लगाए व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में जब बहुत आवश्यकता हो तभी जाएं, मास्क जरूर लगाएं। कोविड के प्रोटोकाल नियमों का अनुपालन अवश्य करें। समाज के हर वर्ग के लोगों को पालन करना है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने प्रशासनिक व पुलिस महकमे को साफ निर्देश दिया है कि जिस किसी के भी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है, उस पर जुर्माना व अन्य विधिक कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जाए। मास्क नहीं लगाने वालों या प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस बीमारी का ज्यादा खतरा नगरीय क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। इसलिए नगर पालिका व नगर पंचायतों को सख्त निर्देश दिए गए। नगर में नियमित रूप से सेनिटाइजर व एंटी लार्वा का छिड़काव बड़े पैमाने पर किया जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ -सफाई और सेनिटाइजेशन पर ध्यान दिया जा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि शनिवार को 240 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। जिले में अब तक कुल 13290 सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमें 12199 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 804 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें