फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक संक्रमण न फैलने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिवारों में कोरोना संक्रमण बढ़ने की घटनाएं इधर बढ़ी हैं। इसको लेकर जिले के लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। प्रवासियों में संक्रमण ज्यादा देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

परिवार में कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। 25 जून को पिता-पुत्र संक्रमित मिले, दोनों दिल्ली से आए थे। इसके पहले 21 जून की शाम आई सैंपल की जांच रिपोर्ट में मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें बिधूना ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव दोवामाफी निवासी 50 वर्षीय महिला और उसकी 20 वर्षीय पुत्री है। इसके पहले 15 जून को आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना संक्रमित निकले। इसमें भी पिता-पुत्री शामिल हैं। यह कार से दिल्ली से अजीतमल के बाबरपुर सिद्धार्थनगर आए थे।
इसी तरह 13 जून को अछल्दा के नहर बाजार निवासी पिता-पुत्र पॉजिटिव मिले थे। 12 जून को अजीतमल तहसील के कस्बा जाना निवासी मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यह भी दिल्ली से आए थे। सात जून को एक साल की बच्ची में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इनके पिता गौतम बुद्ध नगर से आए थे। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। माना जा रहा है कि पिता से पुत्री को संक्रमण हो गया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में 38 साल का एक युवक सैफई में भर्ती कोरोना संक्रमित भाई को देखने दिल्ली से आया था। दो जून की शाम भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद युवक ने सौ शय्या जिला चिकित्सालय में जांच कराई तो उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, 14 साल की किशोरी सहार ब्लॉक के दानाशाह में रहती हैं। इनके चाचा दिल्ली से आए थे, जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। किशोरी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि दिल्ली व मुंबई में कम्यूनिटी स्प्रेड (सामुदायिक संक्रमण) फैल रहा है। यहां पर कम्यूनिटी स्प्रेड से संक्रमण न फैलने से राहत है। परिवार में दो लोगों से ज्यादा में संक्रमण फैलने पर फैमिली स्प्रेड कहते हैं। अभी यहां जो भी मामले आए हैं, उनमें एक परिवार के दो लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंस बनाकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें