फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: 12वीं परीक्षा में औरैया के उत्कर्ष ने मारी बाजी, पाया तीसरा स्थान, बोले- आईएएस बनने का सपना

Sat, 27 Jun 2020 02:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
उत्कर्ष शुक्ला अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में औरैया जिले के उत्कर्ष शुक्ला ने इंटर में 94.80 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। 500 में से 474 अंक हासिल किए हैं। उत्कर्ष गोपाल इंटर कॉलेज के छात्र हैं। इनके पिता का नाम संदीप शुक्ला है। ये जूनियर हाईस्कूल गंगदासपुर कानपुर देहात में प्रधानाचार्य हैं।
विज्ञापन




मां सुषमा शुक्ला गृहिणी हैं। भाई आदर्श शुक्ला देहरादून से बीटेक कर रहा है। उत्कर्ष ने कभी ट्यूशन नहीं लिया है। खुद की पढ़ाई कर अच्छी रैंक हासिल की। उत्कर्ष आईएएस बनना चाहते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह दस से 12 घंटे पढ़ाई करते हैं।

इनका कहना है कि कोरोना की वजह से जो बच्चे ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए हैं। उन्हें ज्यादा मेहनत की जरूरत है। उत्कर्ष ने बाताया उन्हों मैथमेटिक्स पसंद है। तारकमेहता सीरियल अच्छा है। क्रिकेट देखना अच्छा लगता है। विराट कोहली पसंदीदा प्लेयर हैं। इन्होंने हाईस्कूल में जिला टॉप किया था। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें