औरैया। जिले में कोरोना संक्रमितों की खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूल टेस्टिंग शुरू कर दी है। अलग-अलग जगहों को चिंह्ति कर कोरोना की जांच करने के लिए सैंपल लेने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को आनेपुर के वृद्धाश्रम के 39 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 15 लोग संदिग्ध पाए। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि इन 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे जा रहे हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह के निर्देश पर यह जांच कराई जा रही है। इसमेें शुक्रवार को वृद्धाश्रम में लोगों की जांच की गई। शनिवार को स्लम एरिया, रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों की जांच होगी, इसमें आयुष्मान मित्र भी शामिल किए जाएंगे।
सोमवार को वेंडर, डिलीवरी ब्वाय व रोड के किनारे बने ढाबों के लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। मंगलवार को अलग-अलग लोगों की जांच कर सैंपल लिए जाएंगे। बुधवार को ड्राइवर, कंडक्टर, रिक्शा चालक आदि लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जांच कर सैंपल सैफई भेजे जाएंगे।