सहार (औरैया)। गांव दानशाह में आए एक पाजिटिव केस के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दोपहर बाद गांव को सभी दिशाओं से सील किया गया। ग्राम प्रधान ने गांव की गलियों को सैनिटाइज कराने का काम किया।
क्षेत्र के गांव दानशाह में रविवार को 43 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर सहार चौकी इंचार्ज दिनेश शंकर चतुर्वेदी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पाजिटिव व्यक्ति के मकान के आसपास गांव के किसी व्यक्ति को नहीं जाने दिया।
साथ ही गांव को सभी दिशाओं से सील कर पुलिस कर्मी तैनात कर गांव के लोगों से लाकडाउन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान नीतू अग्निहोत्री ने ग्रामीणों से कहा कि बाहरी व्यक्ति के आने पर पुलिस को सूचना दें। साथ ही ग्राम प्रधान ने गांव की गलियों को सैनिटाइज कराया।