फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, बच्ची समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अनलॉक-1 के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जिले के एक कोरोना संक्रमित युवक की लखनऊ में मौत हो गई। जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है। वहीं, एक बच्ची समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक 52 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब एक्टिव केस 22 हैं।
विज्ञापन

बिधूना के गांव नुनारी निवासी वीरेंद्र कुमार (61) पुत्र गोरेलाल को लीवर व सांस की बीमारी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में 29 मई को भर्ती कराया गया था। कानपुर में 31 मई को उसकी कोरोना की जांच कराई गई। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने पांच जून को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। दोबारा कोरोना की जांच की गई। छह जून को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इस पर इन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में रेफर किया गया। वहां शाम चार बजे भर्ती हुए और छह बजे मौत हो गई।
उधर, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को दो सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें पहला पॉजिटिव केस एक वर्षीय बच्ची है, जो बल्लापुर रामदूत का पुरवा तहसील अजीतमल की निवासी है। बच्ची के पिता गौतमबुद्ध नगर से आए थे। जांच के लिए इनका सैंपल भेजा गया था। दो जून को बच्ची के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद तीन जून को उसकी पुत्री व पत्नी का सैंपल लिया गया। रविवार को बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरा संक्रमित 43 वर्षीय बरुबेला ब्लाक सहार का निवासी है। उसके चाचा दिल्ली से आए थे। दो जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनका सैंपल तीन जून को लिया गया। सात जून को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

तीसरी अजीतमल के गांव सेऊपुर निवासी 24 वर्षीय महिला है। यह तीन जून को दिल्ली से औरैया आई थी। महिला को शिवशक्ति गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया था। चार जून को महिला का सैंपल लिया गया गया था। रविवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
चौथा केस अजीतमल के ही गांव अमावता निवासी 20 वर्षीय युवक है, जो तीन जून की रात दिल्ली से औरैया आया था। चार जून को सीएचसी अजीतमल जांच के लिए आया। स्क्रीनिंग के दौरान बुखार पाए जाने पर उसे शिवशक्ति गेस्ट हाउस में क्वारंटीन किया गया। रविवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पांचवें संक्रमित का मूल निवासी बिहार का है, जो एनटीपीसी दिबियापुर में सोलर पैनल के कार्य को करने वाली कंपनी कंपनी की तरफ से 27 मई को दिल्ली से एनटीपीसी औरैया आया था। इनके साथ चालक व दो व्यक्ति और थे, जो इसको एनटीपीसी छोड़ गए थे। दो जून को बुखार आया। चार जून को इसका सैंपल लिया गया था, आज इसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। सभी संक्रमित मरीजों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा है।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ.शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार को कुल 148 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इन्हें मिलाकर अब 334 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि पांच व छह को भेजे गए सैंपलों में 146 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें