दिबियापुर (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन आइसोलेशन अस्पताल में गुरुवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया गया। इससे अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि यहां भर्ती 8 कोरोना संक्रमितों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट गुरुवार देर शाम तक आएगी।