अछल्दा(औरैया)। शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर ढाई सौ से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ और हवन किया गया। कस्बा के नहर बाजार निवासी गायत्री परिवार के मुकेश कुमार सोनी ने बताया कि यज्ञ एक वैज्ञानिक और प्रभावी प्रक्रिया है।
हवन से निकलने वाले औषधीय धुएं से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसी प्रभाव के चलते अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारत के साथ-साथ विश्व के 85 देशों में एक साथ 10 लाख घरों में गायत्री यज्ञ द्वारा पूरे वातावरण को जीरो बजट में सेनिटाइज करने के महाप्रयोग को संपन्न कराया गया।