फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना जांच की सैंपलिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा चिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। बाहर से आने वाले लोगों को अब अपनी कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के लिए चिचौली नहीं जाना पड़ेगा। शेल्टर होम में क्वारंटीन होने पर उनके सैंपल यही ले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले जनपदीय लोगों को टोलप्लाजा अनंतराम पर रोककर स्क्रीनिंग कर संबंधित तहसील क्षेत्र में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इनमें से क्षेत्रीय लोगों को शेल्टर होम में क्वारंटीन कर दिया जाता है। विवरण दर्ज कर थर्मल स्क्रीनिंग या अन्य किसी लक्षण से संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों की सैंपलिंग कर जांच रिपोर्ट आने तक शेल्टर होम में ही रखा जाता है।
इनकी सैंपलिंग के लिए अभी तक लोगों को चिचौली स्थित जिला अस्पताल में भेजना पड़ता था। इन असुविधाओं से बचने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार की पहल पर अब सैंपल लेने की व्यवस्था यहीं पर कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि अजीतमल के दोनों शेल्टर होम, शिवशक्ति गेस्ट हाउस व त्रिवेदी गेस्ट हाउस में चेकअप के लिए टीम लगाई है। इसमें सुबह और शाम दिन में दो बार क्वारंटीन लोगों की जांच करती है। सैंपल किट आ जाने से रोजाना 50 लोगों की सैंपलिंग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें