फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिबियापुर सीएचसी के आईसोलेशन हास्पीटल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 19

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। जिले के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव चंद्रभूषण त्रिपाठी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में बने कोविड-19 लेवल वन आईसोलेशन अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमितों की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए। दिबियापुर अस्पताल में इस समय 19 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। यहां कानपुर मंडल के जिलों के मरीज भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार शाम तक यहां आसपास जिलों के 12 कोरोना संक्रमित भर्ती थे। मंगलवार देर रात औरैया जिले के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें भर्ती कराया गया। इसके बाद इटावा व फर्रुखाबाद के एक-एक कोरोना संक्रमितों को यहां भर्ती कराया गया। इस समय यहां 19 संक्रमित भर्ती है। इस पर नोडल अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कोरोना संक्रमितों की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें