औरैया। रविवार को सुबह सैफई से 17 सैंपल की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों को मिली। सभी रिपोर्ट निगेटिव आने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर, पॉजिटिव आई महिला के संपर्क में आने वाले सात लोगों समेत 38 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनकी रिपोर्ट सोमवार को दोपहर तक आने की उम्मीद है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि रविवार की शाम 38 नए सैंपल जांच के लिए सैफई भेजे गए हैं। इसमें मोहल्ला बनारसीदास निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने वाले सात लोग भी शामिल हैं।
इसके अलावा सहार के इकघरा गांव में पॉजिटिव आए युवक के संपर्क के छह लोगों के अलावा नानपुरा के पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के सैंपल, बाहर से आने वाले सात प्रवासी, तीन राजस्वकर्मी और सात पुलिस कर्मियों के सैंपल शामिल हैं। संवाद