अजीतमल (औरैया)। गांव नगला नंदन में रविवार को क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में गांव जगनपुर निवासी शिवम मोनू जितेंद्र को लात घूसों से पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। गांव जगनपुर की ग्राम प्रधान सर्वेश कुमारी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
तहरीर में कहा है कि गांव जगनपुर और गांव नगला नंदन के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था। नगला नंदन के लोगों ने मैच हारते देख बेईमानी शुरू कर दी। जगनपुर के लोगों ने विरोध किया तो शिवम मोनू जितेंद्र के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रधान की तहरीर के पर मामले की जांच की जा रही है।