फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 सैंपलों में 45 की रिपोर्ट आई निगेटिव, तीन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को भेजे गए 48 सैंपलों में 45 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, रविवार को विभाग ने 26 नए सैंपलों को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 48 में से 45 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब तीन की रिपोर्ट आनी बाकी है। यह रिपोर्ट सोमवार को सुबह तक आने की उम्मीद है। इसके साथ ही रविवार को दोपहर 26 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें बाहर से आने वाले प्रवासियों के अलावा जिले भर के मुख्य स्थानों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। सभी सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को सुबह आने की जानकारी लखनऊ से दी जा रही है।
उधर, एसडीएम सदर विजेता ने शेल्टर होमों का निरीक्षण कर बाहर से आए प्रवासी मजदूरों की स्थिति देखी। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग में सही पाए जाने वाले प्रवासियों को राशन सामग्री देकर घर भेजा। एसडीएम सदर ने बताया कि शेल्टर होम सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर में मौजूद प्रवासी मजदूरों का 14 दिन का क्वारंटीन का समय पूरा हो रहा है, जिन्हें घर भेजने की तैयारी चल रही है। जबकि गंभीर पाए जाने वाले 30 प्रवासियों जो शेल्टर होम जीएस ला कालेज में हैं। उन्हें दिबियापुर में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें